सवान के आखिरी सोमवार से पहले अनूपशहर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला: शौचालयों में लटके ताले, स्ट्रीट लाइटें बंद

बुलंदशहर

बुलंदशहर सावन के अंतिम सोमवार को लेकर अनूपशहर के प्रसिद्ध गंगा घाटों पर जल भरने आ रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर सावन के अंतिम सोमवार को लेकर अनूपशहर के प्रसिद्ध गंगा घाटों पर जल भरने आ रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत अनूपशहर की ढुलमुल कार्यशैली के चलते घाटों और आसपास के इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का बुरा हाल है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों पर समय से पहले ही ताले लटक जाते हैं, जिससे दूर-दराज़ से आ रहे भक्तों को, विशेषकर महिलाओं और वृद्धों को, खासी फजीहत झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा, क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिसके कारण शाम ढलते ही गंगा घाटों को जाने वाले मुख्य मार्गों पर अंधेरा छा जाता है।

स्थानीय निवासियों और कांवड़ियों का कहना है कि सावन के अंतिम सोमवार पर लाखों की संख्या में भक्त गंगाजल लेने के लिए अनूपशहर पहुंचते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका और प्रशासन द्वारा समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं। अंधेरे और बंद शौचालयों के कारण कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वच्छता दोनों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

भक्तों ने प्रशासन से मांग की है कि आज रात ही खराब लाइटों को ठीक कराया जाए और सार्वजनिक शौचालयों को 24 घंटे खुला रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि अंतिम सोमवार के इस पवित्र पर्व पर किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.