सिद्धार्थनगर: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नेपाल निवासी अभियुक्त 2 चोरी की बाइक और मास्टर चाबी के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए नेपाल के तौलिहवा निवासी एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए नेपाल के तौलिहवा निवासी एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें, 1 एंड्रॉइड मोबाइल, 1 मास्टर चाबी और 90 रुपये नेपाली करेंसी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोधी अभियान के तहत मोहाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माधोपुर जंगल के पास से अभियुक्त समीर अंसारी (पुत्र मुजीब अंसारी, निवासी रेहरा, नेपाल) को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों और साप्ताहिक बाजारों से मास्टर चाबी से बाइक चुराकर नेपाल ले जाता था और नंबर प्लेट बदलकर बेच देता था।

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में ककरहवा चौकी प्रभारी अशोक कुमार व पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं (317(2), 318, 319, 336, 338, 340 BNS) में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.