बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव तलवार में आयोजित 16 दिवसीय महारुद्राभिषेक के 14वें दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव तलवार में आयोजित 16 दिवसीय महारुद्राभिषेक के 14वें दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया। मां कुष्मांडा सेवा संस्थान के स्वामी अखिलानंद ब्रह्मचारी (मौनी बाबा) के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अनुष्ठान के दौरान वीरेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, रणपाल सिंह, कपिल चौधरी, योगेश चौधरी, सौरभ शर्मा, उमेश सिंह और रवि सिंह समेत कई श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगाजल व दूध अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने महारुद्राभिषेक के माध्यम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि 10 अगस्त से शुरू हुआ यह 16 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 25 अगस्त तक चलेगा। अनुष्ठान के अंतिम दिन 25 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ महारुद्राभिषेक का पूर्णाहूति एवं समापन होगा।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026






















