बलिया

बलिया के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आजमगढ़ सुनील दत्त के पर्यवेक्षण में गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने सिकंदरपुर रोड पर स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आजमगढ़ सुनील दत्त के पर्यवेक्षण में गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने सिकंदरपुर रोड पर स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरुण कुमार राय और यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मचा रहा।
अभियान के दौरान मानकों की अनदेखी और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 11 स्कूली बसों का चालान काटा गया। वहीं, गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 3 बसों को जब्त कर संबंधित थाने में बंद करा दिया गया।
परिवहन अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन चालकों को नियम और सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026






















