सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर इटवा क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर इटवा क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
क्षेत्र के बढ़या, सेखुइया, परसा, टिकुइया चौराहा, बनगाई, भरवलिया, मऊनानकार और मटेहना सहित दर्जनों गांवों में कमेटियों द्वारा सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रमुख रास्तों, गलियों और मोहल्लों को हरे झंडों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही जगमगाती रोशनी से माहौल खुशनुमा हो जाता है।
स्थानीय कमेटियों और युवाओं द्वारा जुलूस व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजकों ने सभी से त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। वहीं, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















