बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर क्षेत्र में चीनी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को एसडीएम सदर अंगद यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने थोक चीनी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर स्टॉक की जांच की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर क्षेत्र में चीनी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को एसडीएम सदर अंगद यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने थोक चीनी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। इस अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम अंगद यादव ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर और मंडी इंस्पेक्टर की मौजूदगी में कई थोक विक्रेताओं के यहां उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया और दस्तावेजों से उसका मिलान किया।
एसडीएम ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और शुरुआती जांच में अधिकांश प्रतिष्ठानों पर स्टॉक का मिलान सही पाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि चीनी की जमाखोरी या कालाबाजारी कर अनावश्यक दाम बढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026





















