मऊ

जनपद मऊ के महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शनिवार को कोपागंज थाने में पुलिसकर्मियों के लिए अग्नि सुरक्षा एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शनिवार को कोपागंज थाने में पुलिसकर्मियों के लिए अग्नि सुरक्षा एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों को आपात स्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए।
लीडिंग फायरमैन धर्मेंद्र कुमार सिंह, फायरमैन सोनू कुमार और ओम प्रकाश यादव की फायर टीम ने थाने के समस्त स्टाफ को अग्निशमन यंत्रों के सही संचालन और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। विशेषज्ञों ने बताया कि शुरुआती समय में सही तकनीक और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बड़े अग्निकांड को टाला जा सकता है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को किसी भी आकस्मिक अग्निकांड के दौरान बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने, आग के फैलाव को रोकने तथा सुरक्षित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में सक्षम बनाना रहा। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026





















