औरैया

औरैया के पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव रघुवंशी का लखनऊ के वेदांता अस्पताल में शनिवार देर रात निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया के पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव रघुवंशी का लखनऊ के वेदांता अस्पताल में शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एरवाकटरा क्षेत्र के रामपुरा गांव निवासी गौरव रघुवंशी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बिधूना तहसील स्थित उनके निजी पेट्रोल पंप पर लाया गया।
अंतिम दर्शन के लिए बिधूना विधायिका रेखा वर्मा, उनके पुत्र डॉ. नवीन वर्मा, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और समाज के हर वर्ग के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सर्वदलीय प्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026





















