मऊ

मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर शनिवार को एसपी आवास परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अग्निशमन प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर शनिवार को एसपी आवास परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अग्निशमन प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मार्गदर्शन में फायर सर्विस टीम ने आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने और जन-धन की हानि रोकने के व्यावहारिक तरीके सिखाए।
प्रशिक्षण के दौरान फायर टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से लगने वाली आग पर काबू पाने के तरीके प्रदर्शित किए। पुलिसकर्मियों को अग्निशमन यंत्रों का सही संचालन करने और आग लगने की स्थिति में बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने का अभ्यास कराया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि अग्निकांड के दौरान शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यदि समय रहते सही तकनीक और उपलब्ध साधनों का उपयोग किया जाए, तो बड़े हादसे को टाला जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों सहित एसपी आवास पर तैनात समस्त सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















