महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के बरगदवा रामसहाय गांव में बीती रात रेलवे का तार चोरी कर रहे गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना रात करीब दो बजे की है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के बरगदवा रामसहाय गांव में बीती रात रेलवे का तार चोरी कर रहे गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना रात करीब दो बजे की है, जब पिकअप सवार चार बदमाश रेलवे लाइन के किनारे ओवरहेड सप्लाई तारों को काट रहे थे।
तार काटने की आवाज सुनकर खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों की नींद खुल गई। अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर मौके पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख पिकअप सवार तीन आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी पकड़ा गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को बिजली के पोल से बांधकर तत्काल फरेंदा पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मौके से काटे गए रेलवे के तार व चोरी में इस्तेमाल उपकरण कब्जे में ले लिए। थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार साथियों व पिकअप की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















