महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रितेश गोंड व पुलिस टीम ने शनिवार को पिपरामौनी गांव से मोहित (35) और उसके पिता झीनक (58) को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी मु0नं0 3062/2025 (भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं) के तहत दर्ज मामले में काफी समय से फरार चल रहे थे। फरेंदा पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026