मऊ

मऊ जनपद के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा में मनोविज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा श्वेता विश्वकर्मा को शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा में मनोविज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा श्वेता विश्वकर्मा को शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
श्वेता को गत 12 अगस्त को विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षोत्सव समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा डबल गोल्ड मेडल से अलंकृत किया गया था। अपनी प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा नेशनल इंटर कॉलेज से पूरी करने वाली श्वेता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद फायक व अन्य शिक्षकों ने श्वेता को मेडल व स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने उनकी इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर इंद्रसेन सिंह, नौशाद निसार, मोहम्मद अनवर, राकेश कुमार सिंह और मधुबाला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















