सिद्धार्थनगर

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर: हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद सिद्धार्थनगर और विशेष रूप से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया।
विकास कार्यों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर मंथन
मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने क्षेत्र में प्रगति पर चल रहे निर्माण व विकास कार्यों की वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, जनहित के मुद्दों और बुनियादी ढांचे से जुड़ी नई आवश्यकताओं को सामने रखते हुए विकास कार्यों में और तेजी लाने का अनुरोध किया।
राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के साथ-साथ हिंदुत्व एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को लेकर संचालित अभियानों और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी मुख्यमंत्री के साथ सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज के सर्वांगीण विकास की गति को और बल मिलेगा तथा जनहित के सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।
नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहरामhttps://t.co/oWNhpNmEss
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















