मऊ

मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के गांगेवीर स्थित श्री कृष्णा आईटीआई सभागार में फतहपुर मंडाव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के गांगेवीर स्थित श्री कृष्णा आईटीआई सभागार में फतहपुर मंडाव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों की रणनीतियों पर विस्तृत मंथन हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से एआईसीसी ऑब्जर्वर संजीव सिंह, पीसीसी ऑब्जर्वर राघवेंद्र प्रताप सिंह और पुनीत पाठक उपस्थित रहे। इनके साथ जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, जिला कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव और ब्लॉक अध्यक्ष उमर फारूक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को धार देने और जनसमस्याओं को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा राहुल गांधी के हाथों को सशक्त करने का संकल्प लिया।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















