मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे चकिया गांव के पास अचानक सामने आई भैंस से टकराकर टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे चकिया गांव के पास अचानक सामने आई भैंस से टकराकर टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में टेम्पो सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, डडारी जगदीशपुर (रानीपुर) निवासी आरती (35) पत्नी शनि और उमरावती (55) पत्नी कैलाश मऊ से अपना इलाज कराकर टेम्पो से घर लौट रही थीं। चकिया गांव के पास अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो पलट गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















