खुर्शीद ने BHU प्रवेश परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक, PGDNC में मिलेगा दाखिला

मऊ

मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह निवासी फूल मोहम्मद के पुत्र खुर्शीद अहमद ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह निवासी फूल मोहम्मद के पुत्र खुर्शीद अहमद ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के साथ ही उनका चयन दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन नियोनेटल एंड चाइल्डकेयर पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।

खुर्शीद ने इससे पूर्व BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता फूल मोहम्मद की कपड़े की एक छोटी सी दुकान है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने खुर्शीद की शिक्षा में कोई बाधा नहीं आने दी। खुर्शीद की इस कामयाबी से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. राशिद उस्मानी, जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम, ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, मौलाना महबूब आलम, सत्यम राय, मंटू यादव, अजय गोंड, राजेश राय और अधिवक्ता एस.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.