मऊ

जनपद मऊ के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और सामाजिक अधिकारों की गारंटी समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 9 अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई ‘रोजगार-सामाजिक अधिकार पूर्वांचल यात्रा’ बुधवार को मऊ के मधुबन पहुंची। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और सामाजिक अधिकारों की गारंटी समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 9 अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई ‘रोजगार-सामाजिक अधिकार पूर्वांचल यात्रा’ बुधवार को मऊ के मधुबन पहुंची। यहां विद्यार्थी युवजन सभा के राष्ट्रीय संयोजक शैलेश कुमार मोनू के नेतृत्व में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों ने सबसे पहले वर्ष 1942 के स्वाधीनता आंदोलन के शहीदों की स्मृति में बने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शैलेश कुमार मोनू ने पूर्वांचल यात्रा के नौ सूत्रीय एजेंडे का समर्थन करते हुए प्रतिनिधियों को समर्थन पत्र सौंपा।
तदोपरांत तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान समाजवादी जन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमा मौर्य ने किसानों की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने की मांग की। वहीं शैलेश कुमार मोनू ने कहा कि यह यात्रा जनहित के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूती देने का एक अभियान है।
इस अवसर पर डॉ. राम प्रकाश गौतम, डॉ. शम्मी कुमार सिंह, रामाज्ञा राजभर, जय मौर्य, रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, अधिवक्ता रजनीश बरनवाल, अधिवक्ता सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, युवा व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















