मऊ

मऊ जनपद के राशन वितरण में धांधली और कटौती का आरोप लगाते हुए बुधवार को एक युवक घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के राशन वितरण में धांधली और कटौती का आरोप लगाते हुए बुधवार को एक युवक घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गया। हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे युवक का आरोप है कि पिछले एक साल से पात्रों को पूरा राशन नहीं मिल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के तारनपुर निवासी हिमांशु चौहान ने आरोप लगाया कि राशन कटौती की शिकायत उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। युवक ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि राशन धांधली से जुड़े एक संबंधित व्यक्ति को निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में एक मंत्री प्रतिनिधि के दबाव में उसे पुन: बहाल कर दिया गया।
कार्रवाई न होने से नाराज होकर युवक ने प्रदर्शन का रास्ता चुना। अचानक शुरू हुए धरने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे अपने साथ कोतवाली ले आई, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रशासन का कहना है कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















