मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर गांव में बुधवार दोपहर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के बाद कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर गांव में बुधवार दोपहर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के बाद कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, कटघराशंकर गांव निवासी ओम प्रकाश राजभर (50) का बुधवार दोपहर करीब एक बजे किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। परिजनों का कहना है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मधुबन ले गए, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. मुकेश ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप और चिंता का माहौल है। फिलहाल मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















