मऊ

मऊ जनपद के विकास भवन सभागार में बुधवार, 19 अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विकास भवन सभागार में बुधवार, 19 अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत में उप कृषि निदेशक ने पिछले माह की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसके समाधान पर किसानों ने संतोष जताया। इसके बाद वर्तमान समस्याओं पर चर्चा शुरू हुई। किसानों ने खराब राजकीय नलकूपों की विद्युत केबल बदलवाने तथा सहकारी समितियों पर समय से खाद व उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की।
किसान देव प्रकाश राय ने नीलगाय (वनरोज) द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए इसके स्थायी समाधान की मांग रखी। वहीं किसान गोपाल पाण्डेय ने दोहरीघाट पंप कैनाल से बदनपुर गांव के आगे तक सिंचाई का पानी न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई।
सीडीओ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















