मऊ

मऊ जनपद के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने ‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ अभियान के तहत बुधवार को दोहरीघाट, घोसी और कोपागंज क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने ‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ अभियान के तहत बुधवार को दोहरीघाट, घोसी और कोपागंज क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाया जा रहा यह विशेष चेकिंग अभियान 11 से 25 अगस्त तक जारी रहेगा।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 स्कूली वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 3 वाहनों को निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि चालकों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराया जाए और बच्चों के आवागमन के लिए निजी वाहनों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निजी वाहनों से किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की स्थिति में विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य और वाहन मालिक सीधे जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा, जिन वाहनों की फिटनेस या परमिट समाप्त हो चुके हैं, उनका तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना वैध कागजात के वाहन संचालित मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।
इस चेकिंग अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सुहेल अहमद, प्रवर्तन पर्यवेक्षक जनमेजय यादव और प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव मुख्य रूप से शामिल रहे। विभाग ने जिले के सभी स्कूल प्रबंधकों से छात्र सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















