महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा कला (पोस्ट बोलिया राजा) निवासी 32 वर्षीय लाइनमैन ब्रह्मानंद भारती की बिजली के खंभे पर काम करने के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा कला (पोस्ट बोलिया राजा) निवासी 32 वर्षीय लाइनमैन ब्रह्मानंद भारती की बिजली के खंभे पर काम करने के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रह्मानंद खंभे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आए तेज करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता पूरन भारती मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करते हैं। ब्रह्मानंद परिवार में छोटे बेटे थे और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार की जिम्मेदारियां संभालने में सहयोग करते थे (बड़ा भाई मद्रास में कार्यरत है)। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों (पहली पत्नी से एक बेटा और दूसरी पत्नी से दो बेटियां) को छोड़ गए हैं।
अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटने लगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















