जौनपुर

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते तीनों को बचा लिया। पीड़ित परिवार अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और शिकायत के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई न होने से आक्रोशित था।
यह मामला बदलापुर तहसील क्षेत्र के सरोखनपुर गांव का है। पीड़िता संतरा देवी ने बताया कि उनके गांव के दबंग पड़ोसी उनकी आराजी संख्या 360/112 और 3602/2 पर जबरन निर्माण कराकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी मारपीट और फौजदारी पर आमादा हो जाते हैं।
पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्होंने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी और संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दिए थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। थक-हारकर उन्होंने 17 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र देकर चेतावनी दी थी कि कार्रवाई न होने पर वे आत्मदाह के लिए विवश होंगे।
घटना के बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से भूमि से तुरंत अवैध निर्माण हटवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















