महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। घटना से स्तब्ध परिजनों और स्थानीय महिलाओं ने बरोहिया के समीप मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।
सड़क अवरुद्ध होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे, हादसे के जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की मांग कर रहे थे।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिद्धार्थ गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मोर्चा संभालते हुए आक्रोशित ग्रामीणों व महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने तथा निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू कराया।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















