महराजगंज

महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली बघेला नदी में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली बघेला नदी में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी तट पर मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।
नदी में मगरमच्छ के दिखने से आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। नदी किनारे खेती-किसानी करने वाले और पशुपालक अपने मवेशियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ के कारण अब नदी के आसपास जाने में खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने तत्काल वन विभाग और प्रशासन को मामले की सूचना दे दी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग की टीम शीघ्र मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करे, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके।
बुलंदशहर: दानपुर ब्लॉक के भीमगड़ी और अमरपुर प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 के बच्चों का हुआ टीकाकरणhttps://t.co/9nE8PZN9Vd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















