मौसम की मार से मखैना में नींबू की फसल बर्बाद, किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम मखैना में इस वर्ष अत्यधिक गर्मी और बेमौसम बारिश के कारण नींबू की बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम मखैना में इस वर्ष अत्यधिक गर्मी और बेमौसम बारिश के कारण नींबू की बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। बड़े पैमाने पर नींबू की खेती करने वाले स्थानीय किसान इस दोहरी मार से आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

बाग मालिकों रजनी चौहान, रश्मि चौहान, बबीता नागेश, मंजू पुंडीर, उमा नागेश, प्रभात देवी, सावित्री राघव और पूर्व प्रधान जान मोहम्मद सहित अन्य किसानों ने बताया कि मौसम के मिजाज से पेड़ों पर लगे नींबू सड़ रहे हैं और फल जमीन पर गिरकर खराब हो रहे हैं।

इसके अलावा, इस बार दिल्ली और आगरा जैसे बड़े शहरों से आने वाले व्यापारियों की आवक भी बेहद कम रही है। खरीदारों की कमी के चलते किसानों को उपज बेचने में भारी कठिनाई आ रही है और लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

किसानों का कहना है कि सिंचाई, खाद और मजदूरी की लागत बढ़ने के बावजूद उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित बागवानों ने जिला प्रशासन से प्रभावित नींबू के बागों का तत्काल सर्वे करवाकर उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.