मऊ

मऊ जनपद के परदहां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रकौली के ठीक बगल में स्थित 10-15 साल पुराना जर्जर पंचायत भवन स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के परदहां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रकौली के ठीक बगल में स्थित 10-15 साल पुराना जर्जर पंचायत भवन स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। भवन की आधी छत पहले ही गिर चुकी है, जबकि बाकी छत और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। बारिश के इस मौसम में इसके पूरी तरह ढहने की आशंका और बढ़ गई है।
खंडहर बन चुके इस भवन के आसपास घनी झाड़ियां उग आई हैं, जहां आए दिन जहरीले जीव-जंतु निकलते रहते हैं। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह भी परिसर में एक सांप निकला था। छोटे बच्चे खेलते-खेलते अक्सर इस खतरनाक भवन की ओर चले जाते हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है।
ग्राम प्रधानपति उमेश चंद यादव के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा नवंबर 2024 में भवन ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने भी डिमोलिशन का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर भवन को जल्द से जल्द ध्वस्त कराने और मलबा हटाने की मांग की है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













