बलिया
वाराणसी रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के प्रथम स्थापना दिवस व चार्टर दिवस के अवसर पर सदस्यों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के प्रथम स्थापना दिवस व चार्टर दिवस के अवसर पर सदस्यों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया। क्लब ने नमो घाट को गुटखा, पान मसाला, तंबाकू और धूम्रपान मुक्त क्षेत्र बनाने की मांग करते हुए पर्यटकों व काशीवासियों से सहयोग की अपील की।
“आधारशिला” कार्यक्रम में लहराईं तख्तियां
रोटरी के बहु-मंडलीय कार्यक्रम “आधारशिला” के दौरान सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर “गुटखा मुक्त नमो घाट — स्वच्छ काशी, स्वस्थ काशी” का संदेश दिया। इस अवसर पर रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रो. ओलायिंका हकीम बाबालोला और मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
स्थापना दिवस को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया
चार्टर अध्यक्ष रो. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब अपने पहले स्थापना दिवस को उत्सव के बजाय सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि काशी हमारी पहचान है और नमो घाट को स्वच्छ व नशामुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता
अभियान में डॉ. आशीष गुप्ता, संगीता राय, कृष्ण मोहन गुप्ता, विशाल गुप्ता, रूपेश गुप्ता, शालिनी शर्मा, अनिल गुप्ता, डॉ. लक्षिता, प्रो. मधु सिंह सहित कई सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्लब ने भविष्य में भी रक्तदान, अंगदान और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












