बलिया
जनपद बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 80वें स्वतंत्रता दिवस तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 80वें स्वतंत्रता दिवस तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विजय कुमार राजभर और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इतिहास से सीख और विकसित भारत का लक्ष्य
प्रदर्शनी व लघु फिल्म के अवलोकन के बाद प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने कहा कि विभाजन की त्रासदी के काले अध्याय से सीख लेकर सामाजिक एकता मजबूत करना बेहद जरूरी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि विभाजन में लगभग डेढ़ करोड़ लोग विस्थापित हुए। उन्होंने युवाओं से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सेनानी आश्रितों का सम्मान व प्रतिभाओं को पुरस्कार
समारोह में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, 13 किसानों और 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर परिवहन मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय शेरवाकला की टीम को 31 हजार रुपये और शिक्षक को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की, साथ ही प्रतिभागी स्कूलों को भी पुरस्कृत किया।
मौन जुलूस से दिया शांति व एकता का संदेश
इसके बाद मंत्रियों ने मौन जुलूस को रवाना किया, जो टीडी कॉलेज से कुंवर सिंह चौराहे पहुंचा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, एसपी ओमवीर सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












