मऊ
जनपद मऊ के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विशेष चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विशेष चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन के समय की परिस्थितियों, विस्थापन के दर्द और पीड़ितों के संघर्ष को दर्शाते चित्रों का जायजा लिया।
इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी विभाजन के दौरान अपने प्राण, घर-बार और मातृभूमि गंवाने वाले लाखों लोगों के त्याग और बलिदान को याद करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इतिहास की इस दर्दनाक घटना को याद करने का उद्देश्य कटुता फैलाना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को इतिहास से सीख देकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व भाजपा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












