विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मंत्री ए.के. शर्मा ने पीड़ितों को किया नमन, निकाला मौन जुलूस

मऊ

मऊ जनपद के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शिरकत कर 1947 के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले और विस्थापित हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शिरकत कर 1947 के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले और विस्थापित हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को हुआ देश का विभाजन इतिहास की सबसे दर्दनाक मानवीय त्रासदियों में से एक था, जिसमें लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई और बेघर हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न के साथ-साथ स्वतंत्रता के लिए देशवासियों द्वारा सही गई यातनाओं और संघर्षों को याद रखना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल को भावी पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने और राष्ट्रीय एकता व भाईचारे को मजबूत करने का जरिया बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका कम्युनिटी हॉल से एक मौन जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.