औरैया: सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

औरैया

औरैया 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय बिधूना में देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय बिधूना में देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सिविल जज जूनियर डिवीजन कुशाग्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा स्वाधीनता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सिविल जज कुशाग्र मिश्रा ने कहा कि वीर सपूतों के अनगिनत त्याग और बलिदान के बदौलत ही हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को अपने वादों पर पूर्ण निष्ठा से ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिले और न्यायपालिका में जनविश्वास और सुदृढ़ हो।

इस दौरान वक्ताओं और अधिवक्ताओं ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस का स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पेशगार अतीक अहमद, प्रशांत शुक्ला, संजय, मनीष राजपूत, महामंत्री फिरोज अहमद, पूर्व महामंत्री मनमोहन सिंह शाक्य, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशिक, अरुण भदौरिया, शिवाजीत भदौरिया समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.