मऊ

मऊ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत विकास भवन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति दायित्वों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय आने वाले फरियादियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा राजीव कुमार और पीडी डीआरडीए सुभाष सरोज ने भी राष्ट्र निर्माण में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, डीपीओ रंजीत कुमार, कनिष्ठ सहायक अर्चना सिंह और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीनू सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन पीडी सुभाष सरोज ने किया।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026






















