महराजगंज

महराजगंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिकारपुर-महराजगंज मार्ग स्थित बैकुंठपुर वार्ड-4 में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिकारपुर-महराजगंज मार्ग स्थित बैकुंठपुर वार्ड-4 में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित रफ्तार के कारण हुई इस दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति का पैर गंभीर रूप से टूट गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेन रोड पर एक पैदल यात्री जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ‘राइडर डीलक्स’ बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद अनियंत्रित होकर दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में शिकारपुर और सौंना क्षेत्र के निवासी घायल हुए हैं।
घटना के फौरन बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की। नगर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया। ई-रिक्शा, ऑटो और एंबुलेंस की मदद से सभी पीड़ितों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
इस हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026




















