सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित, गूंजे देशभक्ति के नारे

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत निकाली गई इस भव्य यात्रा में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, रेजिडेंट डॉक्टरों, वरिष्ठ चिकित्सकों और समस्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के गगनभेदी नारों से पूरा कॉलेज परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर हो गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भावी चिकित्सकों एवं युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। यात्रा के दौरान परिसर में अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.