सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मंडल लोटन अंतर्गत सिकरी बाजार में शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मंडल लोटन अंतर्गत सिकरी बाजार में शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
हाथों में राष्ट्रध्वज थामे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
कन्हैया पासवान ने आमजन से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने हर नागरिक से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दृग नारायण सिंह, कृष्ण दत्त त्रिपाठी, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, संतोष शुक्ल, मयंक श्रीवास्तव, भगवान पाण्डेय और रूद्र नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026













