महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने चर्चित हजारी हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने चर्चित हजारी हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोईल 65 पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम खड़खोड़ा थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
यह मामला बीती 10 अगस्त को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी राजकुमार पुत्र तामेश्वर द्वारा अपने बेटे की हत्या के संबंध में दी गई तहरीर से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा (मु०अ०सं० 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस) दर्ज किया था।
मामले में खड़खोड़ा गांव निवासी चार लोगों और एक नाबालिग के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बृजमनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार दिनों के भीतर अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नाबालिग को गोरखपुर बाल सुधार गृह भेजा गया था। अंतिम फरार आरोपी कोईल की गिरफ्तारी के साथ ही मामले के सभी नामजद आरोपी कानून की गिरफ्त में आ गए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल मंगल शंकर तिवारी शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026













