पूर्वोत्तर रेलवे के GM उदय वोरवडकर ने किया आनंदनगर स्टेशन का निरीक्षण, अमृत भारत योजना की परखी प्रगति

महराजगंज

महराजगंज जनपद के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय वोरवडकर ने शुक्रवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय वोरवडकर ने शुक्रवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जीएम ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल और यात्री सूचना प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने योजना के तहत बन रहे नए प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म शेड, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण और स्टेशन भवन के आधुनिकीकरण की प्रगति व गुणवत्ता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि अमृत भारत योजना का लक्ष्य स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाना है। आनंदनगर एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, इसलिए निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने यात्रियों की सुविधा, स्थानीय संस्कृति की झलक और स्टेशन को हरा-भरा बनाने पर विशेष जोर दिया।

इस योजना के तहत भव्य स्टेशन भवन, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत सीसीटीवी सुरक्षा और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर और स्टेशन स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.