बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित दीप इंडियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हरियाली तीज के पावन अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित दीप इंडियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हरियाली तीज के पावन अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूनम कुमारी के कुशल संचालन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में परी चौहान ने प्रथम, शगुन चौधरी ने द्वितीय और रागिनी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में अवनि कुमारी प्रथम, सुष्मिता चौहान द्वितीय तथा डिंपल शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं निर्णायक मंडल की सदस्य प्रीति शर्मा ने विजेता बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें हरियाली तीज का सांस्कृतिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति, संस्कृति और खुशियों का सुंदर संगम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और सदा मुस्कुराते रहने का संदेश दिया।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026













