बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अंतरिक्ष जैन ने थाना अहार क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अंबकेश्वर मंदिर परिसर एवं कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अंतरिक्ष जैन ने थाना अहार क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अंबकेश्वर मंदिर परिसर एवं कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पुलिस ड्यूटी प्वाइंट्स की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा का पुख्ता जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण खुद वॉच टावर पर चढ़े और वहां से पूरे मेला परिसर तथा कांवड़ मार्ग की निगरानी की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी देहात ने भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी अहार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












