सिद्धार्थनगर :संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि, श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी को अंगवस्त्र भेंटकर लिया आशीर्वाद

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मंडल के तत्वावधान में पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मंडल के तत्वावधान में पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ला को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर व मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया गया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

बुधवार शाम श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी द्वारा दिया गया समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सौहार्द का संदेश आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता नंदू गौड़, मंडल महामंत्री अभिषेक चौधरी, वीरेंद्र गौड़, बलराम गौड़, विकास पाण्डेय और कन्हैया तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.