महराजगंज :रुद्रौली में बिजली के टावर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, इलाके में फैली सनसनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे जब गांव के कुछ लोग सिवान की तरफ शौच के लिए निकले थे, तब उनकी नजर बिजली के टावर के पास पड़े किशोर के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और गांव के अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

परिवार में पसरा मातम

मृतक की पहचान रुद्रौली गांव निवासी बसंत चौधरी के 16 वर्षीय छोटे बेटे के रूप में हुई है। बसंत चौधरी के दो बेटों में मृतक सबसे छोटा था, जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। किशोर अभी अविवाहित था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम की लहर है।

रहस्यमयी परिस्थितियां: कागजात जलाने से गहराया शक

मामला महज एक हादसे या सामान्य मौत का नहीं लग रहा, बल्कि इसके पीछे कई रहस्यमयी सवाल खड़े हो रहे हैं।

एक सप्ताह पहले ही लौटा था घर: परिजनों ने बताया कि मृतक करीब एक हफ्ते पहले ही बाहर से मजदूरी/काम करके घर वापस आया था।

कागजात जलाने की बात आई सामने: घटना से ठीक पहले उसके द्वारा घर के कुछ महत्वपूर्ण कागजात जला दिए गए थे।

कागजात जलाने का इस घटना से क्या संबंध है? क्या यह किसी मानसिक तनाव का नतीजा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? यह तमाम सवाल फिलहाल अनुत्तरित हैं, जिनकी गुत्थी पुलिस जांच के बाद ही सुलझ सकेगी।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.