शोहरतगढ़
सिद्धार्थनग जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निषाद बाहुल्य गांव महरथा स्थित बन्धे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनग जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निषाद बाहुल्य गांव महरथा स्थित बन्धे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और पुरुषों को वीरांगना फूलन देवी का चित्र भेंट कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक व समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना फूलन देवी का पूरा जीवन आधी आबादी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने अपने जीवन में हर अन्याय और उत्पीड़न का डटकर मुकाबला किया। सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा उनके संघर्षों का सम्मान किया और उन्हें लोकसभा सांसद बनाकर संसद तक पहुँचाया।
उन्होंने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती मनाई जा रही है। फूलन देवी का जुझारू व्यक्तित्व समाज के हर शोषित वर्ग को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का साहस प्रदान करता है।
कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री शिव रतन निषाद एवं सन्तोष निषाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव कमरुज्जमा, जोन प्रभारी राकेश दूबे, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, प्रदेश सचिव मंजूर खान, महिबुल्ला, राजू निषाद, मदन निषाद, राम रतन निषाद, राजेश निषाद, श्यामू निषाद, महेश निषाद, राजेन्द्र निषाद तथा रामविलास निषाद समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













