बागपत
बागपत जनपद के बड़ौत में सावन के पावन महीने में बड़ौत से आपसी सौहार्द और इंसानियत का संदेश देने वाली एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत में सावन के पावन महीने में बड़ौत से आपसी सौहार्द और इंसानियत का संदेश देने वाली एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर सोनीपत के खरखौदा जा रहे दो कांवड़ मित्रों मनोज और असलम का बड़ौत पहुंचने पर कलाम खिदमत ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।
हरिद्वार से एक साथ कांवड़ उठाकर निकले मनोज और असलम जैसे ही बड़ौत पहुंचे, कलाम खिदमत ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। दोनों शिवभक्तों की यह यात्रा क्षेत्र में कौमी एकता की मिसाल बन गई है।
कार्यक्रम के दौरान कलाम खिदमत ट्रस्ट के अध्यक्ष शोएब अली ने कहा कि धर्म और पूजा-पद्धति भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इंसानियत, प्रेम और देशप्रेम सभी को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा, “सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का आदर करना ही हमारी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब की असली पहचान है। भाईचारा मजबूत होगा तो समाज और देश दोनों सशक्त होंगे।
स्वागत समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष महताब अल्वी, उपाध्यक्ष सुहेब अली, एडवोकेट इरफान राणा, कोषाध्यक्ष जुल्फाम कस्सार, मोहम्मद हासिम अली, डॉक्टर आलम, डॉक्टर अमन मिर्ज़ा, पंकज, मोहित तोमर, विजय वैदवान, पूजा शुक्ला, डॉक्टर समर मलिक, फिरोज राणा और मोहम्मद दानिश सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बड़ौत से आशीर्वाद और सम्मान पाकर मनोज और असलम की कांवड़ यात्रा खरखौदा (सोनीपत) के लिए आगे बढ़ गई।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












