महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अदरौना में सोमवार सुबह सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अदरौना में सोमवार सुबह सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे ग्राम चौकीदार महगू पुत्र रामअचल ने पुलिस को सूचना दी कि बृजमनगंज-फरेन्दा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव चित अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर, हाथ, पैर और कंधे पर चोट के गंभीर निशान थे।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आसपास के लोगों और राहगीरों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस महराजगंज भेजवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों में भी सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












