बुलंदशहर:दौलतनगर में ग्रामीणों ने लगाया विशाल टेंट, कांवड़ियों की सेवा में बाइक से 10 किमी दूर तक मदद पहुंचाने में जुटे युवा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में अलीगढ़–अनूपशहर हाईवे पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल टेंट लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में अलीगढ़–अनूपशहर हाईवे पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल टेंट लगाया है। हरिद्वार और अनूपशहर से पवित्र गंगाजल लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरा गांव भक्तिभाव से सेवा में जुटा हुआ है।

थके श्रद्धालुओं के लिए विश्राम और सुविधाओं की व्यवस्था

ग्राम प्रधान दीपक बघेल ने बताया कि गांव के सभी नागरिकों ने आपस में बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। टेंट में कांवड़ियों के ठहरने, भोजन-पानी और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी यात्रा से थके श्रद्धालु राहत पा सकें।

बाइकों से 8-10 किमी गश्त कर पहुंचा रहे मदद

सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए गांव के युवाओं की टीम बाइक से हाईवे पर करीब 8 से 10 किलोमीटर तक लगातार गश्त कर रही है। रास्ते में यदि किसी कांवड़िए को चोट लगती है या कोई असुविधा होती है, तो ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचकर उसकी सहायता कर रहे हैं।

भक्तिमय हुआ वातावरण

इस सराहनीय सेवा कार्य में साहब सिंह, मोहित, देवेंद्र, लाखन सिंह, बिनानी सिंह, राकेश बघेल, जीतू और डीजे समेत तमाम ग्रामीणों ने मुख्य भूमिका निभाई। ग्रामीणों का कहना है कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए बेहद सौभाग्य का कार्य है। ग्रामीणों की इस मानवीय पहल से क्षेत्र में चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ का जयघोष गूंज रहा है।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.