बुलंदशहर अमरपुर में कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने बनाए डिवाइडर, ग्रामीणों ने सेवा और दवाइयों से किया स्वागत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर में कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर में कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। अनूपशहर की ओर से पवित्र गंगाजल लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा गांव में स्थानीय स्तर पर डिवाइडर लगाए गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं। डिवाइडर बनने से वाहनों और कांवड़ियों का मार्ग व्यवस्थित हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा काफी कम हो जाएगा।

कांवड़ यात्रा के दौरान अमरपुर गांव के निवासियों ने एकजुट होकर जगह-जगह कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं की लंबी यात्रा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की ओर से शीतल पेयजल, आवश्यक दवाइयों और प्राथमिक चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी शिवभक्त को परेशानी न हो।

इस सेवा कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था में पूर्व प्रधान चौधरी रामदास, वर्तमान प्रधान देवी, सदस्य डीलर पहलाद सिंह, टीपी शर्मा, रामवीर सिंह और मुकाम सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्रामीणों ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और पूरी यात्रा के दौरान गांव की ओर से सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.