महराजगंज:धानी स्थित प्रसिद्ध श्री कांक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ परिसर

महराजगंज

सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध श्री कांक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध श्री कांक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही पूरा मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सुबह की पहली किरण के साथ ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हाथ में गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और दूध लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मान्यता है कि सावन के सोमवार पर कांक्षेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मंदिर में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए कतारबद्ध व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.