सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र में जगदीश स्वामी मंदिर से महज 100 मीटर दूर पानी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र में जगदीश स्वामी मंदिर से महज 100 मीटर दूर पानी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही लोटन थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।
पहचान के प्रयास जारी
शव पानी में किन परिस्थितियों में पहुंचा और मौत की वजह क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों और थानों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












