महराजगंज
महराजगंज जनपद में राजकीय हाईस्कूल बरवाराजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद की पदोन्नति देवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर होने पर शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में राजकीय हाईस्कूल बरवाराजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद की पदोन्नति देवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर होने पर शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सराहनीय कार्यकाल और भावुक क्षण
समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद ने विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनका सहज व्यवहार और आत्मीयता सदैव याद रखी जाएगी।
राजकीय हाईस्कूल जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के प्रधानाचार्य सुभाष चंद, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राधेश्याम, दमयंती यादव और संदीप सिंह ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।सुरेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
समारोह में उपस्थिति
कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामजी राव ने किया। इस दौरान यशवंत विश्वकर्मा, उपेंद्र प्रताप सिंह, रामराज चौरसिया, रत्नेश कुमार, अविनाश कुमार, ऋतुशाल कन्नौजिया, लक्ष्मी प्रसाद, आदित्य गुप्ता, अजय गुप्ता, शमशाद अहमद सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।जनता ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द मुख्य द्वार पर स्पष्ट बोर्ड लगवाने की मांग की है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को भटकना न पड़े।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












